शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथी 30 सितंबर तक बढ़ाई
शिक्षा मंत्रालय ने 2025-26 के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर चयनित मेधावी छात्रों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस योजना के तहत चुने गए छात्रों को सालाना ₹12,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों को प्रोत्साहित करना है।