दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अवध ओझा 28,072 मतों से हार गए हैं। शिक्षक से नेता बने ओझा पहली बार चुनाव लड़ रहे थे व उन्हें कुल 45,988 वोट मिले। वहीं, इस सीट पर जीतने वाले बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी को 74,060 वोट मिले हैं।