भारत में निर्वासन में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व-प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16-दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना की घोषणा की है। उनके प्रवक्ता के अनुसार, हसीना दिल्ली से बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट से ढाका लौटना चाहती हैं। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से हवाई यात्रा की व्यवस्था करने की अपील की। 16-दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है।