शिखर धवन के साथ बॉक्सिंग करना चाहते हैं पाक स्पिनर अबरार अहमद, इंटरव्यू में बताई ख्वाहिश

पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद ने एक इंटरव्यू में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह शिखर धवन के साथ बॉक्सिंग करना पसंद करेंगे। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉपी 2025 में शुभमन गिल को आउट करने के बाद अबरार अपने गर्दन झटकने वाले सेलिब्रेशन के चलते काफी वायरल हुए थे।