शूटिंग के दौरान धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट पर क्रू मेंबर की करंट लगने से हुई मौत

धारावाहिक 'अनुपमा' के सेट पर एक क्रू मेंबर की शूटिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण करंट लगने से मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक बिहार का रहने वाला था और उसे हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट पर बतौर कैमरा असिस्टेंट नियुक्त किया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद क्रू मेंबर्स और कलाकार सदमे में हैं।