शूटिंग के दौरान सेट पर हुए हादसे में घायल हुईं सिंगर तुलसी कुमार, वीडियो आया सामने
एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिंगर तुलसी कुमार शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई हैं। सेट पर मोबाइल फोन लेकर शूट कर रहीं तुलसी पर सेट की एक दीवार गिर गई जिससे उन्हें ज़ोरदार झटका लगा। इस दौरान तुलसी लड़खड़ाकर आगे खिसक गईं और वीडियो में वह काफी दर्द में दिखाई दे रही हैं।