शादी के 9 महीने बाद मां बनीं ऐक्ट्रेस पूनम दुबे, बेटे को दिया जन्म

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर ऐक्ट्रेस पूनम दुबे ने बेटे को जन्म दिया है और उनके पति व बिज़नेसमैन गौरव जैन ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। पूनम ने 18 अप्रैल 2025 को अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे गौरव से शादी की थी। कपल की पहले से 2 बेटियां भी हैं जिन्हें उन्होंने गोद लिया था।