शादी के बाद पहली बार ससुराल आए नए दामाद को आंध्र में परोसे गए 200 तरह के व्यंजन
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी ज़िले में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए दामाद का अद्भुत स्वागत देखने को मिला। लड़की के परिवार ने बेटी व दामाद को 200 तरह के व्यंजन परोसे जिनमें 100 शाकाहारी और 100 मांसाहारी व्यंजन शामिल थे। व्यंजनों में कई प्रकार की मिठाइयां भी थीं व इससे जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है।