शादी के बंधन में बंधे नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से रचाई शादी

अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन व गायक स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शनिवार को शादी रचा ली। उदयपुर में हुई शादी में अभिनेत्री मौनी रॉय व दिशा पाटनी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। शादी की पहली तस्वीर सामने आई जिसमें नूपुर वाइट गाउन पहनें दिख रहीं हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कपल रविवार को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेगा।