inshorts

शादी में कुत्तों के बर्तन में खाना परोसने का लगा आरोप, यूपी में ₹10 लाख में बुक हुआ था मैरिज लॉन

बरेली (यूपी) के स्पर्श लॉन में शादी समारोह में कुत्तों के पंजों के निशान वाले बर्तन में खाना परोसने का आरोप लगा है। समारोह में अधपके चावल परोसने का भी आरोप लगा और परिवार ने बताया कि उन्होंने ₹10-लाख में इसकी बुकिंग की थी। परिवार अब DM और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से शिकायत करने की तैयारी में है।