शादी से पहले पति के घर पर मेरे रात गुज़ारने पर सास को कोई आपत्ति नहीं थी: समीरा रेड्डी

ऐक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने बताया है कि शादी से पहले पति अक्षय वर्दे के घर पर उनके रात गुज़ारने पर उनकी सास को कोई आपत्ति नहीं थी। समीरा ने कहा, "सास बोलती थीं- आप लोगों की उम्र 30 से अधिक हो चुकी है...मैं बेवकूफ नहीं हूं।" बकौल समीरा, उनकी सास ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी खुले विचारों वाली भी हैं।