शादाब किस परफॉर्मेंस से टीम में आए हैं?: पाक टीम में उनकी वापसी पर अहमद शहज़ाद
ऑल-राउंडर शादाब खान को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किए जाने को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहज़ाद ने कहा है, "मुझे बताइए शादाब किस परफॉर्मेंस से टीम में आए हैं? उन्हें टीम में कौन लेकर आया है?" उन्होंने कहा, "शादाब के साथ इनका (पीसीबी) प्लान कुछ और है।"