शादीशुदा और एक बच्चे की मां जेनिफर कैसे बनीं मिस यूनिवर्स-2026? बदला 70 साल पुराना इतिहास
मिस यूनिवर्स 2026 बनीं 27-वर्षीय जेनिफर बैरितो यह खिताब जीतने वालीं पहली विवाहित महिला और मां हैं। 1952 में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में पहले केवल 18-28 वर्ष की अविवाहित और निःसंतान महिलाएं हिस्सा ले सकती थीं। इस नियम के चलते कई महिलाओं का सपना अधूरा रहने के कारण 2023 में विवाहित महिलाओं और माताओं को भी अनुमति दी गई।