शादीशुदा पुरुष के प्यार में क्यों पड़ जाती हैं लड़कियां? एक्सपर्ट ने बताए कारण

रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. कशिका जैन के मुताबिक, अक्सर लड़कियां शादीशुदा मर्द के प्यार में पड़ जाती हैं जिसके चलते उन्हें भावनात्मक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- शादीशुदा पुरुष की केयर, अटेंशन व फ्लर्टिंग को प्यार समझना, अपने आत्मसम्मान को नज़रअंदाज़ करना, रिलेशनशिप में सीमाएं ना तय करना और वास्तविकता को अनदेखा करना।