inshorts

शादीशुदा मिथुन को हो गया था श्रीदेवी से प्यार, मेकअप रूम में करते थे उनका इंतज़ार: लॉरेंस डीसूजा

फिल्ममेकर लॉरेंस डीसूजा ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में बताया है कि शादीशुदा होने के बावजूद ऐक्टर मिथुन चक्रवर्ती को श्रीदेवी से प्यार हो गया था। उन्होंने बताया, "मिथुन अक्सर श्रीदेवी को फोन करते थे और उनसे मिलने शूटिंग सेट पर पहुंच जाते थे। इतना ही नहीं, वह श्रीदेवी के मेकअप रूम में भी उनका इंतज़ार करते थे।"