शानदार नतीजे से इस शेयर की बढ़ी डिमांड, एक दिन में 18% तक चढ़ गया भाव

ग्लास कंटेनर कंपनी एजीआई ग्रीनपैक के शेयर मंगलवार को 18% तक चढ़कर ₹988 प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। कंपनी ने जून तिमाही में ₹89 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 6% अधिक है। वहीं, पहली तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 22% बढ़कर ₹688 करोड़ हो गया।