शेफाली की मौत के बाद पति पराग ने महसूस की पैरानॉर्मल एक्टिविटी, बोले- 'बाबू, आप यहीं हो ना'
दिवंगत शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि उन्हें आज भी शेफाली की मौजूदगी का अहसास होता है। उन्होंने कहा, "एक शाम जब मैंने दिया जलाया तो बिना कपूर जलाए ही मुझे उनकी महक आई। मैंने फिर पूछा कि 'बाबू आप यहीं हो न'।" उन्होंने बताया कि उन्हें अजीब ऊर्जा का अनुभव हुआ था।