आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकीं पूर्व-अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "कुबूल है...कुबूल है...कुबूल है।" एक तस्वीर में ज़ायरा और उनके पति चांद देखते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, ज़ायरा ने 2019 में धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए शोबिज़ छोड़ दिया था।