शुभमन गिल बने IPL के प्लेऑफ्स में सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को आईपीएल-2026 के क्वॉलिफायर 2 मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 104(53) रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 47 गेंदों में शतक जड़ा जो आईपीएल के किसी प्लेऑफ मैच का सबसे तेज़ शतक है। साथ ही वह आईपीएल प्लेऑफ में दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।