श्मशान घाट में भीख मांगते दिखे 'बुलेट दा' के नाम से मशहूर प. बंगाल के BJP नेता इंद्रजीत सिन्हा

पश्चिम बंगाल में 'बुलेट दा' नाम से मशहूर बीजेपी नेता इंद्रजीत सिन्हा की बीरभूम में श्मशान घाट में भीख मांगते हुए तस्वीर सामने आई है। कैंसर से जूझ रहे इंद्रजीत ने बताया, "पार्टी कार्यक्रमों का आयोजन...कराते-कराते कर्ज़ में डूब गया...इलाज नहीं करवा पा रहा...खाना भी नहीं खरीद सकता।" बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उनकी मदद करने की बात कही है।