श्योपुर (एमपी) में अवैध चंबल रेत परिवहन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। नागदा गांव के पास आरोपियों ने वनकर्मियों को घेरकर डंडों और पत्थरों से पीटा। वनरक्षक समेत कई कर्मचारी घायल हुए। हालात बिगड़ने पर वनकर्मियों को बंदूकें निकालनी पड़ीं। पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।