शेयर बाज़ार में लगातार 5वें दिन ज़ोरदार तेज़ी, सेंसेक्स में 600 अंकों की आई उछाल

शेयर बाज़ार में लगातार पांचवें दिन भी ज़ोरदार तेज़ी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सेंसेक्स 633.77 अंक चढ़कर 76,981.83 पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 192.95 अंक बढ़कर 23,382 पर पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाज़ार में तेज़ी की वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी और बड़े शेयरों के आकर्षक वैल्यूएशन को बताया जा रहा है।