शेयर बाज़ार से निवेशक बना रहे दूरी? ब्रोकरेज फर्म्स ने सितंबर तिमाही में गंवाए 26 लाख यूज़र्स
देश की ब्रोकरेज फर्म्स ने चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में करीब 26 लाख क्लाइंट्स गंवाए। इनमें से करीब 75% क्लाइंट्स ग्रो, ज़ीरोधा, एंजेल वन और अपस्टॉक्स ने गंवाए हैं। ऐनालिस्ट्स के मुताबिक, कंपनियों के कमज़ोर कारोबारी नतीजे और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते ब्रोकरेज फर्मों के ऐक्टिव क्लाइंट्स कम हुए हैं।