शुरुआती फिल्मों में धर्मेंद्र ने क्यों नहीं लगाया अपना सरनेम?
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र सिंह देओल है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया। धर्मेंद्र ने एक कार्यक्रम में बताया था कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तब दिलीप कुमार और अशोक कुमार जैसे सितारे सरनेम नहीं लगाते थे। इसलिए उन्होंने खुद को 'धर्मेंद्र' नाम से पहचान दिलाने का फैसला किया।