श्रीनगर में 38 साल बाद होगा रेड कार्पेट प्रीमियर, इमरान हाशमी की फिल्म देखेंगे जवान

ऐक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' का 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रेड कार्पेट प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' को सबसे पहले सेना के जवानों और अधिकारियों को दिखाया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, श्रीनगर में करीब 38 साल बाद रेड कार्पेट प्रीमियर का आयोजन किया जाएगा।

Load More