श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने तोड़ा नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड, फेंका एशिया का दूसरा सबसे लंबा थ्रो
श्रीलंका के 23-वर्षीय रुमेश थरंगा ने 92.62-मीटर थ्रो फेंककर 2-बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को हराकर रोम डायमंड लीग जीत ली है। किशोरावस्था में क्रिकेटर रहे थरंगा तेज़ गेंदबाज़ थे। उनके थ्रो ने नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ 90.23-मीटर थ्रो को पीछे छोड़ दिया और अरशद नदीम के 92.97-मीटर थ्रो के बाद यह दूसरा सबसे लंबा एशियाई थ्रो बन गया।