UP में एयरपोर्ट निर्माण में ₹341 करोड़ का घोटाला! BJP विधायक ने CM योगी से की शिकायत
यूपी में बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ₹341 करोड़ की लागत से बने श्रावस्ती एयरपोर्ट में वित्तीय अनियमितता, घटिया सामग्री और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर IIT रुड़की की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।