शीर्ष व स्थानीय नेतृत्व के बीच अंतर्द्वंद्व का नतीजाः दिल्ली चुनाव पर कांग्रेस के उदित राज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने X पोस्ट में कहा है, "यह पार्टी (कांग्रेस) का खोया वोट वापस लाने का स्वर्णिम अवसर था।" उन्होंने आगे कहा, "शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय नेतृत्व के बीच के अंतर्द्वंद्व का नतीजा सामने आ रहा है।" गौरतलब है, बीजेपी 48 सीटों पर आगे है।