शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट से चोरी हुई BMW, चोर ने हैकिंग के ज़रिए खोली कार
मुंबई में ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बास्टियन की पार्किंग से एक बिज़नेसमैन की लगभग ₹80 लाख की बीएमडब्ल्यू कार चोरी हो गई। बिज़नेसमैन ने कार पार्क करने के लिए कथित तौर पर रेस्टोरेंट के वैले को कार की चाबियां दी थीं। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि चोर ने हैकिंग के ज़रिए कार को खोला और लेकर फरार हो गया।