inshorts

अब पेंट के साथ सीमेंट और स्टील का भी कारोबार करेगी शालीमार पेंट्स

शालीमार पेंट्स के बोर्ड ने 16 नवंबर को इन्फ्रा.मार्केट के साथ मर्जर को मंज़ूरी दी है। मर्जर के बाद कंपनी सीमेंट, स्टील, टाइल्स और मॉड्यूलर किचन समेत निर्माण सामग्री के 90-95% उत्पाद बेचेगी। दोनों का संयुक्त रेवेन्यू ₹19,839 करोड़ है जिसके लिए निखिल-नितिन कामत व आशीष कचोलिया भी हिस्सेदार बनेंगे। गौरतलब है, SEBI व NCLT की मंज़ूरी अभी बाकी है।