11 चोटें, फेफड़े-लीवर डैमेज; श्रद्धा दुबे के लिव-इन पार्टनर के पोस्टमॉर्टम में मिले बर्बरता के सबूत
लखनऊ (यूपी) में चौथी मंज़िल से गिरकर शिवा शर्मा की हुई मौत के बाद उनका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आया है। इसमें 11 बाहरी चोटें, फेफड़ों-लिवर को नुकसान और पेल्विक फ्रैक्चर मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शव अंडरवियर में था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, अपनी बहन, ड्राइवर व एक्स बॉयफ्रेंड संग फरार है और पुलिस को वीआईपी कनेक्शन का संदेह है।