inshorts

शिवाजी महाराज पर 23 साल पहले छपी किताब पर Oxford प्रेस ने क्यों मांगी माफी?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने बॉम्बे हाईकोर्ट की कोल्हापुर बेंच के निर्देशों के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज पर 2003 में प्रकाशित हुई एक किताब को लेकर अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। किताब के कुछ अंशों में शिवाजी महाराज की वंशावली और निजी जीवन को लेकर टिप्पणियां की गई थीं जिन्हें उनके अनुयायियों और मराठा समाज ने बेहद अपमानजनक माना।