आज़म खान से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव, डासना जेल में हुई मुलाकात
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने 12 नवंबर को गाज़ियाबाद की डासना जेल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात की। इस दौरान शिवपाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में आज़म और उनके परिवार का उत्पीड़न हो रहा है। दोनों नेताओं के बीच यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा हुई।