शिवराज ने एमपी के MLA के 'खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है' बयान पर दी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान 'रेप की थ्योरी है- व्यक्ति को कोई खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बेटियां मेरे लिए देवी जैसी हैं...हम बेटियों को जाति और समाज के आधार पर बंटते हुए नहीं देख सकते।"