केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लुधियाना में कहा कि दिल्ली के वायु प्रदूषण के लिए किसानों को दोष देना गलत है। उन्होंने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी का उल्लेख करते हुए किसानों को बधाई दी और पंजाब को कृषि योजनाओं के तहत ₹254 करोड़ की राशि स्वीकृत की।