शिवसेना के विरोध के बीच महाराष्ट्र में PVR नहीं करेगा भारत-पाक मैच की लाइव स्क्रीनिंग
महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के विरोध के बीच पीवीआर ने पूरे राज्य में भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मैच का लाइव स्क्रीनिंग के सभी शो रद्द कर दिए हैं। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा है कि पैसा राष्ट्रवाद पर हावी हो रहा है और लोग टीवी पर भी भारत-पाकिस्तान के इस मैच को नहीं देखना चाहते हैं।