सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विधायक अयोग्यता मामले की सुनवाई में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने CJI सूर्यकांत की पीठ को चेताया कि अगर विधायी दल को राजनीतिक दल मान लिया गया, तो कोई भी चुनी हुई सरकार नहीं बच पाएगी। उन्होंने स्पीकर के अधिकार क्षेत्र और दसवीं अनुसूची पर भी दलीलें दीं। अगली सुनवाई बुधवार को होगी।