inshorts

आप कैसे देख सकते हैं केजरीवाल का 'शीशमहल', कितने का होगा टिकट?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास 'शीशमहल' को लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। यहां एंट्री टिकट ₹20 हो सकता है और वरिष्ठ नागरिकों/कॉलेज छात्रों के मुफ्त प्रवेश पर विचार किया जा रहा। हालांकि अबतक टिकट की अंतिम कीमत की घोषणा नहीं हुई। यह बंगला सिविल लाइंस में 6-फ्लैगस्टाफ रोड पर है और सिविल लाइंस व विधानसभा मेट्रो स्टेशन इसके नज़दीक हैं।