प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक व संगीतकार पंडित संजय मराठे का 68 साल की उम्र में महाराष्ट्र के एक अस्पताल में निधन हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को बताया कि संजय को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार रात उनका निधन हो गया।