शाहिद कपूर की पत्नी को दिल्ली की बिगड़ी हवा को लेकर आया गुस्सा, पटाखों पर निकाली भड़ास
दिवाली के बाद दिल्ली की बिगड़ी हवा को लेकर ऐक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने गुस्सा ज़ाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में लिखा, "हम अब भी पटाखे क्यों फोड़ रहे हैं? यह ठीक नहीं है, भले ही यह 'बच्चों को सिर्फ एक बार दिखाने के लिए हो'। थोड़ी देर तक फुलझड़ी पकड़ना भी ठीक नहीं है।"