अमित शाह ने पंजाब में नशाखोरी से पीड़ित विक्रमजीत-गुलज़ार के परिवार से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 दिन में दूसरी बार पंजाब दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने गुरदासपुर में नशाखोरी से पीड़ित विक्रमजीत के परिवार और संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकात की। शाह ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया। विक्रमजीत की हत्या कर दी गई जबकि गुलज़ार ने आत्महत्या की थी।