अमित शाह ने राहुल को दी SIR पर बहस की चुनौती, कहा- सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वह EVM मुद्दे पर संसद में बहस करें और सरकार विशेष-सत्र बुलाने को तैयार है। उन्होंने 'INDIA' ब्लॉक की रैली को 'घुसपैठियों को बचाने' वाली रैली बताते हुए पूछा कि EVM ठीक नहीं हैं, तो कांग्रेस ने तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में सरकारें कैसे बनाईं।