देश को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी: राहुल गांधी को लेकर गृह मंत्री शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी देश विरोधी बयान देकर भारत को बदनाम कर रहे हैं और तीन बार चुनाव हारने की हताशा निकाल रहे हैं। अमित शाह ने यह भी कहा कि देश बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी।