ऐक्टर शाहरुख खान ने बताया है कि कई वर्षों तक उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार ना मिलने का मलाल था। उन्होंने कहा, "10-15 साल पहले जब मुझे अवॉर्ड नहीं मिलता था...तो बुरा लगता था। मुझे लगता है कि मैं हर बार अच्छी ऐक्टिंग करता हूं।" गौरतलब है, शाहरुख ने रविवार को अपने 60वें जन्मदिन पर फैन्स से बातचीत में यह बात कही।