शाहरुख के लिए फिल्म 'चमत्कार' में डायलॉग लिखे थे लेकिन कभी उनसे मिल नहीं पाया: लिलिपुट

एमएम फारुकी उर्फ लिलिपुट ने बताया है कि उन्होंने शाहरुख खान के लिए उनकी फिल्म 'चमत्कार' के डायलॉग लिखे थे लेकिन वह कभी उनसे मिल नहीं पाए। उन्होंने कहा, "शाहरुख से कभी मेरी बातचीत नहीं हुई। (फिल्म के डायरेक्ट) राजीव मेहरा राइटर को सेट पर नहीं बुलाते थे। हम जो भी लिखते थे वो फाइनल होता था।"