'वैरायटी इंडिया' के अनुसार, 'कॉफी विद करण-9' के फिनाले में शाहरुख खान नज़र आ सकते हैं। हालांकि, वह पूरे एपिसोड में नहीं बल्कि एक हिस्से में दिखाई देंगे। बकौल रिपोर्ट, शो में शाहरुख की बेटी सुहाना और शो के होस्ट करण जौहर के जुड़वां बच्चे रूही व यश भी नज़र आ सकते हैं। हालांकि, इसका आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।