रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भारत की अब तक की सबसे महंगी ऐक्शन फिल्म बन गई है। बकौल रिपोर्ट्स, इस फिल्म का बजट ₹350 करोड़ है जिसमें प्रिंट और प्रमोशन का बजट शामिल नहीं है। गौरतलब है, 'किंग' अगले साल रिलीज़ होगी और शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज़ हुआ था।