शाहरुख खान की कुल संपत्ति का 6% ही है पाक के सबसे अमीर ऐक्टर की नेटवर्थ

सियासत की रिपोर्ट के अनुसार, हुमायूं सईद पाकिस्तान के सबसे अमीर ऐक्टर हैं जिनकी नेटवर्थ $50 मिलियन (₹435 करोड़) है। अपने देश के सबसे अमीर ऐक्टर होने के कारण हुमायूं को अकसर 'पाकिस्तान का शाहरुख खान' भी कहा जाता है लेकिन उनकी नेटवर्थ शाहरुख खान की $770 मिलियन (करीब ₹6,700 करोड़) की संपत्ति का कुल 6% ही है।