अभिनेता शाहरुख खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी देने और ₹50 लाख मांगने के आरोपी वकील फैज़ान खान को पुलिस ने रायपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया है। वह समन के बावजूद मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ था। फैज़ान ने पहले कहा था कि उसके जिस फोन से धमकी दी गई वह चोरी हो गया था।