ऐक्टर शाहरुख खान के नाम पर दुबई में डेन्यूब ग्रुप द्वारा 10 लाख स्क्वॉयर फीट में बनाए जा रहे प्रीमियम कमर्शियल टावर 'SHAHRUKHZ बाय डेन्यूब' की ₹5,000+ करोड़ की बुकिंग हुई है। डेन्यूब ग्रुप ने बताया कि ₹3,500 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा यह टावर पूरा बिक चुका है। शाहरुख ने इसे अपने लिए 'सम्मान-प्यार' बताया है।